Uttarakhand News

पीसीएस परीक्षा पास कर बेरीनाग के दो युवा बने अफसर, इनकी जर्नी पढ़कर बढ़ जाएगा आपका भी हौसला

Ad

UKPSC2024 | PCSResult | Berinag | RajkumarDasila | VinodSinghBohra | DeputyEducationOfficer | StateTaxOfficer | Pithoragarh | UttarakhandNews | SuccessStory | CivilServices | GovernmentJob | YouthInspiration | EducationSuccess | CompetitiveExam | Achievement | RuralTalent | UttarakhandPCS | CareerSuccess : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस-2024 परीक्षा के परिणामों में बेरीनाग क्षेत्र के दो युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुकल्याड़ी निवासी राजकुमार डसीला का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है…जबकि रीठा रैतौली निवासी विनोद सिंह बोहरा राज्य कर अधिकारी बनने में सफल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

राजकुमार डसीला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुकल्याड़ी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। पिछले पांच वर्षों से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे राजकुमार ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।

राजकुमार के पिता जगत सिंह डसीला हाल ही में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं…जबकि उनकी माता गीता डसीला गृहिणी हैं। राजकुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने शिक्षकों को दिया है।

वहीं बेरीनाग विकासखंड के रीठा रैतौली गांव निवासी विनोद सिंह बोहरा का चयन राज्य कर अधिकारी पद पर हुआ है। विनोद ने हाईस्कूल की शिक्षा रीठा रैतौली और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जीआईसी मुवानी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया।

दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे विनोद ने बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि यूट्यूब और अन्य ऑनलाइन माध्यमों की मदद से उन्होंने अपनी तैयारी की। विनोद ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को दिया है।

दोनों युवाओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके घरों में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दोनों युवाओं की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top