Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: युवती को हुआ विवाहिता से प्यार, दोनों करने लगे शादी की जिद, जानें

Ad

हल्द्वानी: उधमसिंह नगर के एक गांव से चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक युवती को विवाहिता से प्यार हो गया। दोनों गांव से भाग निकले जिन्हें पुलिस ने 4 दिन बाद बरामद किया। दोनों का लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad
खबर के अनुसार बीते शुक्रवार को विवाहिता अपने भाई के साथ मायके घर आई थी। दूसरे ही दिन वो घर से अचानक गायब हो गई।
विवाहिता के पति ने शक्तिफार्म पुलिस चौकी में गुमशुदगी की तहरीर देकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई।
महिला की खोज में निकली पुलिस ने दोनों को  हरियाणा से बरामद किया। युवती को उसके परिजन अपने साथ घर ले गए जबकि विवाहिता को पुलिस ने कोतवाली में महिला पुलिस की सुपुर्दगी में भेज दिया।
चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह मेहरा ने जानकारी दी कि एसओजी के माध्यम से दोनों की लोकेशन का पता लगाया। जिसके बाद विवाहिता के मायके वाले दोनों को हरियाणा के चरखी दादरी से पकड़कर गांव ले आए।दोनों ने आपस में शादी करने की बात बोलकर सभी सकते में डाल दिया। हालात काबू से बाहर जाता देख परिजन उन्हें पुलिस चौकी पहुंचे। वहां भी दोनों ने आपस में शादी करने की जिद करने लगे।
काफी जद्दोजहद के बाद मामले को शांत कर युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए। परंतु विवाहिता के ससुरालियों और परिजनों द्वारा कोई दिलचस्पी नहीं दिखाने पर पुलिस ने महिला को सितारगंज कोतवाली भेज दिया।
चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह मेहरा ने कहा कि परिजन महिला को अपने साथ नहीं ले जाते तब तक उसे नारी निकेतन भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top