Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: एकतरफा प्यार की वजह से डबल मर्डर, आरोपी ने पुलिस को बताई फिल्म जैसी कहानी

Ad

Rudrapur News: कुछ दिन पहलेे रुद्रपुर के शिव नगर वार्ड नंबर पर हुए डबल मर्डल मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सोनाली और उसके पति संजय की हत्या 3 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रांजिट कैम्प थाना में आईपीसी की धारा 456/302/307 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वारदात ने इलाके मे हड़कंप मचा दिया था। हत्याकांड के 6 दिन बाद जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 1200 सीसीटीवी कैमरे और 5 राज्यो मे छानबीन के बाद आरोपी राजकमल को उत्तरप्रदेश के रामपुर से गिरफ़्तार कर लिया है।

आरोपी राजकमल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राजकमल सोनाली से एकतरफा प्यार करता था। वो मन ही मन सोनाली को अपनी पत्नी मान चुका था। सोनाली कभी भी राजकमल को भाव नही देती थी। ये बात आरोपी को पसंद नहीं थी। राजकमल ने सोनाली और उसके पति संजय की हत्या करने का फैसला किया। वो कहता था कि सोनाली मेरी नही तो किसी की नहीं। हत्या के अंजाम देने के लिए राजकमल ने कापा खरीदा और पति पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया था और अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top