Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया युवती का दुष्कर्म फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Ad

किच्छा: देवभूमि को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। उधमसिंह नगर के किच्छा में एक युवक ने नौकरी के झांसे में फंसा कर पहले युवती के साथ दोस्ती की। फिर एक दिन नशे वाली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। आरोपित ने युवती को ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

किच्छा की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि नवंबर में एक महिला ने फेसबुक पर उसे दोस्त बनाया और कुछ समय की दोस्ती के बाद नौकरी के लिए शानू गोस्वामी निवासी किच्छा से परिचय कराया। चूंकि युवती को नौकरी चाहिए थी इसलिए वह आरोपित से मिलने भी गई।

मिलने जुलने का ये सिलसिला लगातार चलता गया। अप्रैल 2021 में शानू उसके घर पर आया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बहाने से उसे पिला दिया। बेहोशी के हालात में आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो खींच लीं।

युवती को होश आया तो आरोपित ने वीडियो दिखाकर उसे धमकाया। इसके बाद से तो वह लगातार युवती को डरा धमकाकर उसका शोषण करने लगा। जब युवती ने कानून की मदद लेने की बात कही तो आरोपित ने शादी का आश्वासन दिया। युवती ने किच्छा पुलिस को तहरीर दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top