Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड की दीपिका बनी कनाडा की उच्चायुक्त, 21 साल की उम्र में किया नाम रौशन

Ad

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (11 अक्टूबर) के मौके पर उत्तराखंड की दीपिका को एक दिन के लिए कनाडा की उच्चायुक्त बनने का मौका मिला। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिलाओं को सम्मान देने और उनके अधिकारियों को बताने के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता है। 21 साल की दीपिका उधमसिंह नगर जिले के जसपुर के किशनपुर गांव की रहने वालीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत में कनाडा की उच्चायुक्त के रूप में दीपिका सोशल मीडिया पर कनाडा के उच्चायोग के अनुयायियों के साथ जुड़ी। उन्होंने महिलाओं सशक्तिकरण और लड़कियों के अधिकारों के बारे में चर्चा की। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड को खुद पर गर्व करने का अवसर दिया है।

इस बारे में कनाडा के उच्चायोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की थी। इसमें कहा गया है कि 11 अक्टूबर को होने वाले सत्र में स्विट्जरलैंड, स्वीडन, जापान और बेल्जियम के महावाणिज्य दूत के साथ-साथ यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। यही नहीं मुंबई में कनाडा का महावाणिज्य दूतावास कई सरकारी और निजी संस्थानों के साथ मिलकर मुंबई और गुजरात की प्रमुख इमारतों को गुलाबी रंग से रोशन किया, ताकि बालिकाओं के सम्मान का संदेश दिया जाए। उनके अधिकारों की रक्षा करने की बात की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top