Udham Singh Nagar News

उधमसिंहनगर में आमने सामने भिड़ गईं दो कार, मम्मी पापा की मौत, अकेले रह गए सार्थक और जाह्नवी

Ad

किच्छा: उधमसिंहनगर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। किच्छा रोड पर दो तेज रफ्तार कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पति पत्नी की मौत हो गई है। जबकि दो बच्चे और गाड़ी का ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय अमित सक्सेना उर्फ शुभम पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना अपनी पत्नी दीप्ति और दो बच्चों के साथ बरेली अपने चाचा की बरसी में जा रहा था। कार नंबर यूके 06 एवाई 3229 में सवार होकर सभी बरेली की ओर जा रहे थे। किच्छा नगला मार्ग पर तीसरी मील के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार संख्या 04 टीबी 1283 से भयंकर भिडंत हो गई।

अमित सक्सेना की कार ने बैलेंस खोया और गाड़ी नीचे खेत में घुस गई। तभी मौके पर ही अमित की मौत हो है। जबकि उसका शव गाड़ी में फंस गया। इसके बाद दीप्ति, बेटा सार्थक और बेटी जाह्नवी के अलावा चालक राजीव पुत्र रामदास निवासी इज्जतनगर बरेली को घायलावस्था में सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया।

लेकिन अफसोस कि जांच के बाद डॉक्टरों ने 40 वर्षीय दीप्ति को भी मृत घोषित कर दिया। बच्चों की गंभीर हालत देख उन्हें रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बता दें कि अमित के शव को गाड़ी काटने के बाद निकाला गया। परिवार को सूचना दी तो कोहराम मच गया है। बच्चों के अनाथ होने से हर जगह मातम पसर गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top