Udham Singh Nagar News

दुखद: ऊधमसिंहनगर में चलती बाइक पर गिरा भारी भरकम पेड़, भतीजे की मौत, चाचा घायल

Ad

किच्छा: बहेड़ी से दवाई लेने रुद्रपुर आ रहे बाइक सवार चाचा भतीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए। चलती बाइक पर भारी भरकम पेड़ गिरने से ये हादसा हुआ है। इस हादसे में सिर फटने के कारण भतीजे की मौत हो गई। वहीं, चाचा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बहेड़ी लहसोई निवासी 29 वर्षीय मो. उवेस पुत्र मो.हनीफ अपने चाचा मो. रफीक के साथ उनकी दवा लेने रुद्रपुर आ रहा था। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक खमरिया के पास पहुंची तो अचानक एक पेड़ उनके ऊपर आकर गिर गया। पेड़ सीधा उवेस के सिर पर गिरा।

उवेस ने हेलमेट लगाया हुआ था। लेकिन वो भी चकनाचूर हो गया। इस वजह से उसका सिर बुरी तरह से फट गया। गंभीर चोट के बाद मौके पर ही उवेस ने दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चाचा रफीक को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस के साथ साथ परिजन भी आ गए।

बताया जा रहा है कि खमरिया में खेत मे गेहूं की नरई में आग लगाने के बाद सड़क किनारे सूखे पेड़ ने भी आग पकड़ ली। यही कारण था कि पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थी और पेड़ गिर गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top