Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में 18 साल की लड़की ने की खुदकुशी, बॉयफ्रेंड ने किया था शादी से इनकार

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में आए दिन आ रहे खुदकुशी के मामले वाकई चिंताजनक हैं। खासकर युवा ज़्यादा आत्महत्या कर रहे हैं। खैर कहना मुश्किल है कि एक व्यक्ति जब ऐसा कदम उठाता है तो उसके दिमाग में या उथल पुथल चल रही होती हैं। मगर उत्तराखंड में रोज़ाना आ रहे इन मामलों से चिंता तो होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे में उधमसिंह नगर के दिनेशपुर से भी एक मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय लड़की ने इसलिए ज़हर खा लिया। किशोरी ने अपने प्रेमी के शादी से मना करने पर उसी के घर के बाहर जाकर अपनी ज़िंदगी को खत्म कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्गापुर नम्बर एक बकसोर दिनेशपुर की रहने वाली 18 साल की सुश्रीता पुत्री स्व. सामल बाला ने अपने प्रेमी के घर के बाहर जाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार किशोरी का पिछले करीब छह साल से दिनेशपुर के ही एक युवक से अफेयर चल रहा था। बात यहां तक पहुंच गई थी कि दोनों की आपस में शादी को लेकर भी बातें हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार की देर शाम सुश्रीता शादी की बात करने के लिए अपने प्रेमी के घर गई पहुंची। जहां पर अचानक से उसे झटका मिला जब प्रेमी ने शादी से मना कर दिया। दुखी होकर लड़की ने प्रेमी के घर के बाह ही ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली।

दिनेशपुर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में 18 वर्ष की लड़की ने बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान गगनदीप सिंह ने प्रेमी पर ही युवती को ज़हर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top