Election Talks

ऊधमसिंहनगर जिले में भाजपा को चार तो कांग्रेस को मिली पांच सीटें

Ad

रुद्रपुर: सबसे बड़ी अपडेट खटीमा से है। जहां से भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी को कुल 40 हजार 675 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भुवनचंद्र कापड़ी को 47626 वोट मिले हैं। कापड़ी ने धामी को 6951 मतों से पराजित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा बाजपुर सीट से यशपाल आर्य जीत चुके हैं। हालांकि उनके बेटे यानी नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को हार का सामना करना पड़ा है। रुद्रपुर से भाजपा के शिव अरोड़ा को जीत मिली है। इधर, सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरव बहुगुणा ने करीब 13000 मतों से जीत दर्ज ली है। किच्छा से भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला चुनाव करीब दस हजार वाेटों से हार गए हैं।

किच्छा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने जीत दर्ज की है। वहीं, गदरपुर से अरविंद पांडे ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। वह बतौर शिक्षा मंत्री विधानसभा चुनाव जीतने वाले उत्तराखंड के पहले नेता बन गए हैं। इसके अलावा जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान और काशीपुर से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा ने भी जीत हासिल की है। इसके अलावा नानकमत्ता से गोपाल सिंह राणा ने बड़े मार्जिन से जीत हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top