Udham Singh Nagar News

नैनीताल घूमने आ रहे दोस्तों की खुशियां मातम में बदली, रास्ते में एक युवक की मौत

Ad

किच्छा: अपने घर से सरोवर नगरी घूमने निकले दोस्तों पर मुश्किलों का पहाड़ तब टूट पड़ा जब एक साथी ट्रक की चपेट में आ गया। किच्छा के पास हुए इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

ज़िंदगी में आने वाला वक्त किस तरह से घटेगा, यह कोई नहीं जानता। घर से निकलते वक्त घूमने का प्लान बनाकर निकला बरेली के दोस्तों का ग्रुप रास्ते में भयंकर मंजर से टकरा गया। दरअसल चार बाइक पर करीब आठ युवक सवार होकर नैनीताल के लिए निकले।

यह भी पढ़ें: कोरोना के साथ बढ़ा लॉकडाउन का डर,महानगरों से उत्तराखंड वापस लौटने लगे हैं प्रवासी

यह भी पढ़ें: बिना मास्क वालों की जेब ढ़ीली,एक दिन में उत्तराखंड पुलिस ने वसूला 2.29 लाख रुपए का जुर्माना

इनमें से एक गाड़ी जैसे ही ऊधमसिंहनगर जिले में पुलभट्टा थाने को पार कर आगे बढ़ी। वैसे ही सामने चल रहे एक लकड़ी के ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हो गया। इस दौरान बुलेट बाइक न. यूपी 25 डीए 5650 अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

गाड़ी चला रहा इमरान उम्र 25 वर्ष निवासी श्यामतगंज, बरेली उछल कर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। जबकि पीछे बैठा हुआ साथी जाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी श्यामतगंज बरेली भी बुरी तरह से घायल हो गया।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों युवकों को अफरा-तफरी में सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। एसओ पुलभट्टा विनोद जोशी ने बताया कि इमरान के परिवार में सूचना भेज दी गई है। एक बार परिजन आ जाएं, उसके बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में वाट्सएप ने बचाई युवती की जिंदगी, चार बच्चों के बाप की खोली पोल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस, कंटेनमेंट जोन बढ़े और रिकवरी दर गिरी

यह भी पढ़ें: देहरादून और हरिद्वार में बिगड़ रहे हैं हालात, रविवार को उत्तराखंड में 550 कोरोना केस मिले

यह भी पढ़ें: चुनावी हवा को भाजपा की ओर करने वेस्ट बंगाल पहुंचे स्टार प्रचारक सतपाल महाराज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top