Uttarakhand News

देहरादून और हरिद्वार में बिगड़ रहे हैं हालात, रविवार को उत्तराखंड में 550 कोरोना केस मिले

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं रविवार को राज्य में कोरोना वायरस के 550 मामले सामने आए हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 8, चमोली में दो, चंपावत में 8,देहरादून में 221, हरिद्वार में 173, नैनीताल में 55, पौड़ी गढ़वाल में 14, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी गढ़वाल में 17, ऊधम सिंह नगर में 23 और उत्तरकाशी में 9 मामले सामने आए हैं। आज 148 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात भी दी है। वहीं 2 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 102264हो गई है और 95973 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। उत्तराखंड में सक्रिय मामलों की संख्या 3017 हो गई है। राज्य का रिकवरी दर गिर कर 93.85 प्रतिशत हो गया है। अब तक उत्तराखंड में 1727 लोगों की मौत इस बीमारी के वजह से हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के जंगलों को आग ने घेरा,गृहमंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:जंगल में लगी आग ने स्कूल को चपेट में लिया,गनीमत रही कि बच्चें मौजूद नहीं थे

यह भी पढ़ें: विदेश में लक्की राणा ने किया नाम रौशन, मदद के लिए BDC मेंबर गरिमा पांडे ने बढ़ाया हाथ

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के जंगलों में बेकाबू आग,मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुलाई आपात बैठक

भारत में रविवार को कोरोना वायरस के 93,249 नए मामले सामने आए हैं। यह इस साल अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, इससे कोविड-19 केस की कुल संख्या 1,24,85,509 पर पहुंच गई है। यह 19 सितंबर से, रोजाना मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है, जब 93,337 नए संक्रमण सामने आए थे। सुबह 8 बजे अपडेट हुए डेटा के मुताबिक, 513 मौतें हुई हैं, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 1,64,623 हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top