Udham Singh Nagar News

IAS दीपक रावत ने मारा कॉलेज में छापा, तीन विद्यार्थी मोबाइल से नकल करते पकड़े गए

Ad

IAS Deepak Rawat: Inspection in College: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के औचक निरीक्षण ने कॉलेज परीक्षा के दौरान चल रही चिटिंग को पकड़ा है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए। शुक्रवार को रुद्रपुर स्थित सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाम करीब पांच बजे मंडलायुक्त दीपक रावत निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उनके अचानक पहुंचने से परिसर में हड़कंप मच गया। उस वक्त इग्नू की एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। वो सीधे कक्ष नंबर 11 में गए और भाई-बहन समेत तीन परीक्षार्थियों के पास से तीन मोबाइल बरामद कर लिए। मोबाइल से तीनों नकल में लिप्त मिले। कमिश्नर ने दोनों विजिलेटर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यही नहीं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पकड़े गए तीन विद्यार्थियों की कॉपी का मिलान भी किया और पाया कि तीनों एक तरह से लिख रहे हैं। मौके पर दो छात्राओं व एक छात्र के पास से मोबाइल बरामद किए गए। पकड़े गए तीन विद्यार्थियों में दो छात्राएं और एक छात्र शामिल था। पकड़े गए दो विद्यार्थी भाई-बहन थे। पकड़े जाने के बाद पता चला कि तीनों ने संबंधित पेपर के लिए एक वेबसाइट को चिंह्रित कर उसकी पीडीएफ डाउनलोड की थी। उक्त परीक्षा कक्ष में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।

कमिश्नर ने परीक्षा के लिए नियुक्त विजिलेटर डा. शरद गुप्ता व चंद्रशेखर ओली से पूछताछ करने पर पता कि वो 20 मिनट से कक्ष में नहीं थे और उन्हें नकल होने की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि देहरादून से सूचना मिली थी कि कुछ छात्र मोबाइल का प्रयोग कर परीक्षा दे रहे हैं। वह इसके पहले बाजपुर भी गए थे। जो कक्ष में ड़यूटी दे रहे थे उन्होंने अपनी भूमिका सही से नहीं निभाई। जांच की जा रही है। कक्ष में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। परीक्षा सीधे कालेज नहीं करा रहा है, लेकिन उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top