Nainital-Haldwani News

UK election- कांग्रेस कनेक्शन – टिकट ,प्यार, परिवार और लड़ाई

Ad

हल्द्वानी- जिस प्रकार राजीनीति में दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से जाता है उसी प्रकार नैनीताल जिले की सियासत उत्तराखण्ड के चुनाव की हवा तय करती है। चुनावों की तारीख का ऐलान हो गया है। साथ ही कांग्रेस में टिकट को उठ रही अंदरूनी लड़ाई सामने आने लग गई है। मंत्रीगढ़ अपने परिवार को टिकट दिलाने की तैयारियों में जुट गए है। सबसे पहले बात करते है बाजपुर विधायक और सरकार में  मंत्री यंशपाल आर्या की। खबर की माने तो आर्या जी अपने पुत्र संजीव आर्या को  विधानसभा सीट से टिकट दिलाने की कोशिशों में जुटे है। वही नैनीताल की विधायक सरिता आर्या को सोमेश्वर से आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का मंत्री दिया जा रहा है। लेकिन ये अभी साफ नही है कि सरिता आर्या कहा से चुनाव लड़ेंगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम किच्छा विधानसभा से लडने के संबध में सामने आया था लेकिन अभी भी साफ नही है कि सीएम रावत किच्छा से दांव लगाएंगे या अपने गढ़ धारचूला से। इसके साथ खबर आ रही है कि रावत जी अपनी बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार और पत्नि को रामनगर की सीट का टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे है। वही धारचूला सीट से हरीश धामी का नाम भी सामने आ रहा है।वही हल्द्वानी की सत्ता में विजय रथ पर सवार रही वित्त मंत्री इंदिरा ह्दयेश के बेटे सुमित ह्दयेश भी हल्द्वानी विधानसभा  सीट से लड़ने की बात कर रहे है। चुनाव को लेकर कांग्रेस हर बार एक परिवार बनकर लड़ने की बात  करता रहा है लेकिन टिकट को लेकर परिवार के लिए हो रही राजनीति कांग्रेस के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकती है। लेकिन सीएम हरीश रावत का टिकट अपने परिवार को दिळाने की कोशिश पार्टी को कमजोर कर सकती है क्योंकि एक कप्तान का काम होता है टीम को संभालना लेकिन यहां रावजी जी परिवार को सवारने में दिख रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top