Uttarakhand News

हल्द्वानी में UK04 ने लगाया रक्तदान शिविर,खुद की बेहतरी के लिए दूसरो के लिए सोचना जरूरी

Ad

हल्द्वानी: UK 04 हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप ने बुधवार को हल्द्वानी में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें मधुवन बैंकेट हॉल में दर्जन लोगों ने रक्तदान किया, इस दौरान सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी ने भी रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया और लोगों से भी बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की, UK 04 हेल्पिंग हैंड्स टीम के करन नेगी और योगेश शर्मा ने बताया कि हल्द्वानी शहर कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और यहां लगातार ब्लड की कमी देखी जा रही है जिस वजह से दूर दराज के मरीज काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और कई लोगों को ब्लड की कमी की वजह से अपनी जान भी भी गवानी पड़ी है इसलिए हमारी संस्था ने आज यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़कर रक्तदान करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad

यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के साथ किया गया। इस अभियान में भुवन चंद्र तिवारी, योगेंद्र बिष्ट, कमल सिंह धामी, पंकज तिवारी, देवेंद्र नेगी, राजू रावत, राजीव वर्मा, परीक्षित मिश्रा, पंकज शर्मा, नवीन नयाल, देवाशीष नेगी, बृजेश बिष्ट, चेतन नेगी, प्रमोद बिष्ट, श्रुति तिवारी, हेमंत साहू, रजत शर्मा, मनोज कुमार, शीतल भट्ट, हरीश बगडवाल, शुभम टम्टा, गिरधारी पांडे, विवेक पाण्डे, मोहित चौधरी, सिद्धार्थ जोशी, मनीष कुमार, हिमांशु बिष्ट, जगदीश बिष्ट, प्रबप्रीत सिंह सेठी, भैरव देवपा, दीपक आर्या, पंकज नेगी, कमल मेहता, गगन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top