Uttarakhand News

उत्तराखण्ड बोर्ड के नतीजे घोषित, बेटी ने राज्य टॉप कर रोशन किया गांव का नाम

Ad

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया। परिणाम आज सुबह 10:30 बजे परिषद के सभागार में परिषद के निदेशक आरके कुंवर द्वारा घोषित किया गया। 12वीं में शताक्षी तिवारी (चिन्यालीसौंण उत्तरकाशी) 98 फीसदी अंकों के साथ तो 10वीं में अनंता सकलानी 99 फीसदी अंकों के टॉपर रहीं। रिजल्ट घोषित होने के आधा घंटे बाद परीक्षार्थी इसे परिषद की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूबीएसई.जीओवी.इन पर लॉग इन करके देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस साल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से लेकर 26 मार्च तक चली थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से लेकर 25 मार्च 2019 तक चली थी। 10वीं की परीक्षा में इस बार 1,49,950 छात्र शामिल हुए थे, वहीं 12वीं में 1,24,867 छात्र उपस्थित थे।

उत्तराखंड बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख और समय दोनों ही कंफर्म किया है। बता दें कि पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड ने 26 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। साल 2018 में 10वीं क्लास में 78.97 फीसदी और 12वीं में  74.57 फीसदी छात्र पास हुए थे।

ऐसे चेक करें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट: 

  • सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक को क्लिक करें
  • एक नया पेज सामने आएगा। पेज पर दी गई जानकारी जिसमें नाम, रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर, हॉल टिकट नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें
  • मांगी गई जानकारी भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड और सेव करना ना भूलें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top