Jobs

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 1455 पदों पर आई भर्ती, लाखों में मिल सकती है सैलेरी

Ad

Uttarakhand: Job: News: राज्य में मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं युवाओं के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा उत्तराखण्ड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं स्टेट कैंसर इन्स्टीट्यूट, हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी के रिक्त 1455 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 12 मार्च से शुरू हो गई है जो आगामी 1 अप्रैल 2024 तक चलेगी। इन पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इन पदों पर भर्ती के लिए जहां अनिवार्य शैक्षिक योग्यता नर्सिंग में बीएससी आनर्स अथवा बीएससी नर्सिंग अथवा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग अथवा जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा निर्धारित की गई है वहीं योग्य अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 : योग्यता

आयु सीमा की बात करें तो यह 1 जुलाई 2023 को 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर की सैलरी 44,900 से Rs.1,42,400 लाख प्रति माह होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top