Jobs

उत्तराखंड में प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए निकली भर्ती, 9 अप्रैल है अप्लाई करने की आखिरी डेट

Ad

UKPSC Job Alert: Uttarakhand Job Alert: Government Jobs:

ADVERTISEMENTS Ad

अगर आप अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के बाद अभी भी सरकारी नौकरी की खोज में हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य पद के लिए भर्ती की घोषणा की है। बता दें कि पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधानाचार्य पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रेल थी, वहीं अब संशोधन के बाद अंतिम तिथि 9 अप्रैल हो गई है। साथ ही आयोग ने शैक्षिक योग्यता में भी विस्तार किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रधानाचार्य परीक्षा 2024 के लिए M.Ed कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा के अंतर्गत प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या के कुल 692 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा विज्ञप्ति जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया में हुए संशोधन की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य पद पर मिल रही नियुक्ति सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। जो भी अभ्यर्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं और भर्ती परीक्षा में मिलने वाले अंकों के आधार पर यह नौकरी प्राप्त करेंगे, वो शिक्षा का महत्त्व समझते हैं। अगर आप भी अपनी पढ़ाई पर विश्वास करते हैं और अपने आत्मविश्वास से ऐसे अवसरों को पाना चाहते हैं तो आप भी आवेदन करें।

आवेदन प्रक्रिया में हुए संशोधन से पहले M.Ed के अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते थे। अब PhD के साथ-साथ M.Ed अभ्यर्थी भी प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा के लिए योग्य घोषित कर दिए गए हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित हेतु- 172.30 रूपए दिव्यांग हेतु– 22.30 रूपए निर्धारित किया गया है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन में संशोधन एवं परिवर्तन हेतु आयोग की ओर से 15 से 24 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया जाएगा। जिसकी विस्तृत जानकारी अधिकृत वेबसाइट पर साझा कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top