
UKPSC Recruitment |Uttarakhand Jobs | Revenue Inspector : उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केंद्रीकृत) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 तय की गई है। वहीं आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।
भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएट) अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार का नाम आवेदन की अंतिम तिथि तक उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2026 के अनुसार 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 166.36 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के लिए 76.36 रुपये…जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 16.36 रुपये निर्धारित किया गया है।
आयोग ने कहा है कि भर्ती परीक्षा में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण) अधिनियम-2023 के सभी प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाएगा।






