Uttarakhand News

UKPSC ने पीसीएस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के नाम जारी किए, इंटरव्यू की डेट भी घोषित

Ad

Uttarakhand News: UKPSC: Interview Date: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से एक अपेडट सामने आया है। ये अपडेट पीसीएस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के लिए है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने जानकारी दी कि सफल घोषित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तीन एवं चार जुलाई को होगा। आयोग की वेबसाइट पर साक्षात्कार कार्यक्रम और अभ्यर्थियों की सूची अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित होनी वाली विज्ञप्तियों पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

बता दें कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 परीक्षा का आयोजन 23 से 26 फरवरी 2023 तक कराया गया था। इनके नतीजे 27 फरवरी 2024 और पांच अप्रैल 2024 को जारी किए गए थे। इन परीक्षाओं में कुल 902 अभ्यर्थियों को सफल हुए थे। साक्षात्कार चार चरणों में कराए जा रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी के साक्षात्कार में 96 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।  जिनके रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इन अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा आयोग भवन में 25 जून से शुरू होकर 2 जुलाई तक निर्धारित की गई है। बताया कि शेष बचे योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार तीन और चार जुलाई को निर्धारित किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top