Jobs

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर लेकिन इन परीक्षाओं के लिए करना होगा इंतजार

Ad

देहरादून: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जारी एग्जाम कैलेंडर में कुल 23 परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। ये परीक्षाएं 2022 और 2023 में आयोजित होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस संबंध में जानकारी साझा की।  

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि वर्ष 2022 के प्रारंभ में यूकेपीएससी का मुख्य वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया था। इसमें कुल 23 निर्धारित परीक्षाओं अब तक 18 परीक्षाएं हो गई हैं। जबकि 4 परीक्षाओं का आयोजन इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन दिनांक 12 से 15 नवंबर 2022 के दौरान किया जाएगा। इसके अलावा वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा को स्थगित किया गया है।

इसके साथ ही सिविल जज जू.डि. परीक्षा, ए०ई० परीक्षा, सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर और सहायक भूवैज्ञानिक परीक्षाएं भी स्थगित हुई हैं। इस संदर्भ में आयोग द्वारा अग्रेतर कार्यवाही तभी की जा सकेगी जब क्षैतिज आरक्षण के संदर्भ में मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड द्वारा हाल ही में पारित आदेश के आलोक में शासन द्वारा आरक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए आयोग को अवगत कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top