Uttarakhand News

उत्तराखंड शासन ने UKSSSC के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को किया सस्पेंड

Ad

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जुड़ी एक और बहुत बड़ी खबरष भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के कारण विवादों में फंसे यूकेएसएसएससी के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के आदेश भी जारी हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बीती रात सचिव, सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने संतोष बडोनी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने उन्हें सचिव पद पर रहते हुए अपने कार्यों को ठीक से नहीं किया और उदासीनता भी बरती।

गौरतलब है कि स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बीते महीने एसटीएफ द्वारा जांच शुरू की गई थी। अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। बाद में 13 अगस्त को सरकार ने आयोग के सचिव पद से संतोष बडोनी को हटा दिया था। अब तक 32 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top