Uttarakhand News

UKSSSC पेपर लीक मामले में ताज़ा अपडेट, आरोपी युवाओं पर लगेगा बैन, पढ़ें

Ad

देहरादून: प्रदेश में बीते महीनों से चर्चित पेपर लीक मामले के आरोपी अभ्यर्थियों को ब्लैक लिस्ट करने का प्लान उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बना लिया है। चिन्हित उम्मीदवार आयोग की परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे। उनपर बैन लगा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि फिलहाल वक्त तक तीन भर्तियों में ऐसे करीब 400 संदिग्ध अभ्यर्थियों को एसटीएफ चिन्हित कर चुका है। आयोग द्वारा चार व पांच दिसंबर 2021 को कराई गई स्नातक स्तरीय भर्ती की परीक्षा के परिणाम सात अप्रैल को आए थे। आवेदन करने वाले 2,16,532 में से 1,46,370 ने परीक्षा दी थी।

पेपर लीक होने के बाद अब तक करीब 135 संदिग्धों के मजिस्ट्रेटी बयान एसटीएफ दर्ज करवा चुकी है। उधर, वन दरोगा भर्ती की परीक्षा आयोग ने 16 से 21 जुलाई 2021 को कराई थी, जिसमें 83,776 में से 51,961 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एसटीएफ ने अब तक करीब 129 संदिग्ध उम्मीदवारों को चिन्हित किया है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने जानकारी दी और बताया कि एसटीएफ से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर नकल के आरोपी सभी छात्रों को आयोग ब्लैक लिस्ट करेगा। जिसके लिए वृहद स्तर पर अभियान भी चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top