Uttarakhand News

शहीदों के सपनों को पूरा करना हमारी धामी सरकार की प्राथमिकता:डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

Ad

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस शहीदों की याद में दीप जलाकर मनाया। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को पूरा करना हमारी धामी सरकार की प्राथमिकता है। डॉ अग्रवाल ने अपने निवास पर उत्तराखंड आंदोलन के दौरान हुए बलिदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहीदों ने राज्य में खुशहाली और विकास के जो सपने देखे थे। उन्हें पूरा करना धामी सरकार का कर्तव्य है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मौके पर उन्होंने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन 23 वर्षों में राज्य उन सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार आंदोलनकारियों सपनों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर ही अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपनी कुर्बानी देने वाले आंदोलनकारी की ऋणी है। इस मौके पर डॉ अग्रवाल के परिजन व डॉ सुभाष गुप्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top