Uttarakhand News

अल्मोड़ा में सड़क निर्माण से नाखुश पूर्व प्रधान ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीर

Ad

अल्मोड़ा में सड़क निर्माण से नाखुश पूर्व प्रधान ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीर

अल्मोड़ा: सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान ने गुस्से में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहां अब पूर्व प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना भैसियाछाना ब्लॉक की है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान निर्माणाधीन सड़क अपने घर के नजदीक से निकलवाना चाहते थे। वो विभागीय अधिकारियों से कह रहे थे कि सड़क निर्माण का सर्वे बदला जाए और सड़क उनके घर के नजदीक से ले जाई जाए। अधिकारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिससे गुस्साए पूर्व प्रधान ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इधर सभी की सहमति के बाद ही वहां पर सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: युवक ने अन्य लड़की से की शादी तो प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर की खुदखुशी

यह भी पढ़े:पार्षद हत्याकांड का हुआ खुलासा,पूर्व सभासद ने चार लाख की दी थी सुपारी, एक गिरफ्तार

बता दें मंगलता से त्रिनैली तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। इसी निर्माणाधीन सड़क को लेकर बवाल हो रहा है। ग्रामीण का आरोप हैं कि विभाग रोड कटान सर्वे के अनुसार नहीं कर रहा। मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। विभाग अपनी मनमानी कर रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहीं विभागीय अभियंता कह रहे हैं कि पूर्व प्रधान सर्वे स्थल से 20 मीटर ऊपर सड़क को ले जाने का दबाव बना रहे थे, ताकि सड़क उनके घर के पास बन सके। इससे पहले भी उन्होंने ऑपरेटर पर दबाव बनाकर सड़क सर्वे की जगह से ऊपर कटवा दी थी।

इन दिनों कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई यहां रोड कटान का काम करा रही है। प्रोजेक्ट के तहत इन दिनों ग्राम पंचायत बौड़ा के थाला गांव के पास जलीपागाड़ में काम हो रहा है। यहां काटी जा रही सड़क में थाला मल्टना के पास पूर्व प्रधान महेश राम की जमीन है। विभागीय अधिकारी कह रहे हैं कि पूर्व प्रधान महेश राम सड़क अपने घर के नजदीक से ले जाने की मांग कर रहे थे। शनिवार को सड़क के सर्वे और कटान से नाखुश महेश राम ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीण उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:बगल में छोरा और शहर में ढिंढोरा: व्यवसाई का हत्यारा निकला पड़ोसी

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:आपके पास देश की सेवा करने का मौका, रानीखेत में 28 दिसंबर से होगी भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top