Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के ऑटो चालक रंगीन वर्दी में नजर आएंगे, रूट के हिसाब से तय हुआ है कलर

file photo
Ad

हल्द्वानी: सुरक्षा के लिहाज से ऑटो चालकों को रंगीन कलर की वर्दी पहननी होगी। हल्द्वानी में आटो रिक्शा चालकों के लिए तय वर्दी व नेमप्लेट अनिवार्य कर दी गई है। चैकिंग के दौरान अगर उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालन की कार्रवाई की जाएगी।वर्दी का रंगद रूट के हिसाब से तय किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में साल 2016 में भी वर्दी नियम को लागू किया गया था लेकिन धीरे-धीरे चालक सब कुछ भूला दिया गया। एक बार फिर इस नियम को फ्लोर पर उतारा जा रहा है। सीओ सिटी शांतनु परासर बताया कि सुरक्षा के लिहाज से इस नियम को लागू किया जा रहा है। इसके अलावा ये ऑटो चालक के लिए फायदेमंद है। पूर्ण जानकारी होने पर यात्री सुरक्षित महसूस करेंगे और उनका विश्वास बढ़ेगा।

लालकुआं रोड के लिए लाल, नैनीताल रोड पर सफेद, रामपुर रोड पर बैंगनी व कालाढूंगी रोड पर हरे रंग की वर्दी निर्धारित की गई है। इसमें सिर्फ अपर यानी कि ऊपर का कपड़ा संबंधित रंग का होना चाहिए। इसी के साथ नेम प्लेट व डीएल भी आवश्यक है। ऑटो में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं भी सामने आई है, इससे पहचान सामने लाने में आसानी होगी। इसके अलावा कई बार यात्री का सामान वाहन में छूट जाता है, ऑटो खोजने में दिक्कत होती है, अब रूट का पता होगा तो इस तरह की खोज करने में भी आसानी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top