Uttarakhand News

जल्द जारी हो सकती हैं अनलॉक-5 की गाइडलाइन, इन चीजों पर उत्तराखंड की नजर

Ad

हल्द्वानी: अनलॉक-4 खत्म होने को है और अनलॉक-5 के संबंध में जल्द गाइडलाइन जारी हो सकती है। जो सेवाओं बंद पर उन्हें खोला जाता है या नहीं इस पर सभी की निगाहें हैं। खासकर स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को लेकर सबसे ज्यादा बातें तो रही है। वहीं जिन सेवाओं में नियम लगाए गए हैं क्या उसमें छूट मिलेगी, यह देखना भी दिलचस्प रहने वाला है। उत्तराखंड की बात करें तो राज्य में 21 सितंबर से ही स्कूल खोलने की तैयारी थी, लेकिन लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले के कारण पैरंट्स और टीचर अभी स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने 30 सितंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कोरोना की स्थिति को देखकर आगे फैसला किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में केवल कुछ ही रूट्स में रेल सेवा मिल रही है और हो सकता है कि यातायात को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

21 सितंबर से 9वीं से 12वीं क्लास तक के छात्रों के लिए स्कूल स्वैच्छिक आधार पर शुरू हो चुके हैं। कोरोना वायरस के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जानकारों की माने तो अगले महीने भी ऐसा ही जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। अगले महीने भी प्राथमिक कक्षाएं बंद रहने की ही उम्मीद है। इसे ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही जारी रखा जा सकता है।

अनलॉक 5.0 की गाइडलाइंस में हालांकि ऊपरी क्लास के बच्चों को पहले की तरह सभी क्लासेस के लिए अनुमति दी जा सकती है। सरकार सख्त प्रतिबंधात्मक उपायों के साथ सिनेमा हॉल सहित सभी आर्थिक गतिविधियों की अनुमति देने की पक्षधर है। बता दें कि कई राज्यों ने स्कूलों को खोला है तो कइयों ने एहतियात इसे बंद रखा है। उधर, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने प्रवेश परीक्षाएं शुरू कर दी हैं और नया शैक्षणिक वर्ष ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शुरू होने पर विचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top