Sports News

उनमुक्त चंद को फिर लगा झटका, साउथ अफ्रीका में खेलने की उम्मीदें भी खत्म…

Ad

नई दिल्ली: भारत को अपनी कप्तानी में अंडर 19 विश्व कप 2012 का विजेता बनाने वाले उनमुक्त चंद (Unmukt Chand) की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। उत्तराखंड का लड़का, जो कभी भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता था, आज उसे दरबदर झटके मिल रहे हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट लीग में उनमुक्त चंद को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इंडियन क्रिकेट में मौका नहीं मिलने के कारण उनमुक्त चंद ने अमेरिका का रुख किया है। वह अमेरिका मे होने वाली लीग में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत के बारे में बता भी चुके हैं। वर्षों तक IPL में खेलने का मौका नहीं मिलने के बाद उनमुक्त चंद को उम्मीद थी कि संन्यास लेने और अमेरिका से खेलने का फैसला उनके करियर के ग्राफ को बदल देगा।

उन्हें भरोसा था कि अब वह दुनिया के दूसरे देशों में होने वाली T20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। मगर किस्मत उनमुक्त का साथ नहीं दे रही है। उनमुक्त ने साउथ अफ्रीका लीग में खेलने के लिए निलामी में अपना नाम रजिस्टर्ड करवाया था। लेकिन लीग की 6 टीमों में से किसी ने भी उन्हें नहीं खरीदा। उनमुक्त इस लीग में एकलौते भारतीय मूल के क्रिकेटर थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top