National News

मुझे मौका मिले तो बलात्कारियों के लिए मैं जल्लाद बनने को भी तैयार हूं

Ad

नई दिल्ली: देश में उन्नाव और कठुआ गैंगरेप की घटनाओं के बाद विरोध का माहौल है। जगह-जगह से लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। इस पूरे मामवले ने देश को हिला कर रख दिया है। हर भारतीय बस ये चाहता है कि पीड़ितों को इंसाफ मिले और आरोपियों को ऐसी सजा हो जिसों महिलाओं को एक सुरक्षा प्रदान कर सके। इस मामले में महेंद्र ग्रुप के चेयरमेन ने बड़ी टिप्पणी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि जल्लाद की नौकरी कोई नहीं करना चाहता है लेकिन अगर रेप करने वालों आरोपियों और छोटी बच्चियों को मारने वालों को सज़ा देने की बात हो तो मैं ये नौकरी खुशी-खुशी करना चाहूंगा।  मैं शांत रहने की काफी कोशिश करता हूं लेकिन अपने देश में इस तरह की घटनाएं देखकर मेरा खून खौलता है।

आनंद मंहिद्रा (File)

गौरतलब है कि इन घटनाओं को लेकर पूरे देश में कई तरह के प्रदर्शन निकाले जा रहे हैं। मुंबई, दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में समाज के कई लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भी उन्नव और कठुआं  केस के विरोध में सिविल सोसायटी के लोगों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या पर लोग आए।  प्रदर्शन में पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर, छात्र, वरिष्ठ नागरिकों समेत छोटे बच्चे भी शामिल हुए।

छात्रों की मजबूत नींव ABM सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कामयाबी का राज़

इन लोगों की मांग है कि उन्नाव और कठुआ घटना के दोषियों को सख्त सजा दी जाए। यह प्रदर्शन शाम करीब पांच बजे से शुरू हुआ। इस प्रदर्शन में देश के विभिन्न हिस्सों और विश्वविद्यालयों- जवाहर लाल यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र और शिक्षक पहुंचे हैं. इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के कई वकील भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। इन दोनों मामले के बाद एक और रेप की घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवती से कार में गैंगरेप किया गया है। कार नोएडा से मथुरा जा रही थी ऐर उसी दौरान इस हरकत को अंजाम दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top