Dehradun News

बारिश और आपदा के बीच यूपीसीएल की तैयारी, सभी जिलों में टीमें तैनात

Ad

Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया है। विद्युत आपूर्ति बनाए रखने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने सभी फील्ड स्टाफ और इंजीनियरों को उच्च सतर्कता मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन कंपनी इसके लिए पूरी तरह तैयार है। सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी विद्युत अवरोध, पोल गिरने या तार टूटने की स्थिति में तुरंत मुख्यालय और नियंत्रण कक्ष को सूचना दी जा रही है।

एमडी ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। गिरे हुए पोल या टूटे तारों से दूर रहें और उन्हें छूने या हटाने की कोशिश न करें। विद्युत संबंधी किसी भी समस्या या आपदा की स्थिति में तुरंत यूपीसीएल के टोल-फ्री नंबर 1912 या नजदीकी बिजली घर से संपर्क करें। साथ ही गीले हाथों से बिजली उपकरणों का इस्तेमाल न करने की सलाह भी दी गई है।

यूपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि सभी लाइन स्टाफ और फील्ड इंजीनियर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य रूप से करेंगे। बारिश, आंधी और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने के दौरान पूरी सावधानी बरती जाएगी। सभी नियंत्रण कक्ष और उपकेंद्र उपभोक्ताओं को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top