Uttarakhand News

अंकिता हत्या मामले में बड़ी अपडेट, आरोपी पुलकित पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Ad

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड पुलिस पूरी गहनता के साथ जांच पड़ताल कर रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और सरकार के अन्य कैबिनेट मंत्री भी अंकिता को न्याय दिलाने के विषय में लगातार मुखर रहे हैं। एसआईटी टीम द्वारा की जा रही जांच से ताजा अपडेट सामने आई है। दरअसल हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित पर कानूनी धारा बढ़ा दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हाल ही में हुए अंकिता भण्डारी हत्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पी. रेणुका देवी, DIG Law & Order की अध्यक्षता में गठित SIT की कार्यवाही के कुछ तथ्य उत्तराखंड पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किए हैं। गौरतलब है कि एसआईटी द्वारा निरंतर रूप से इस केस में जांच की जा रही है। गवाहों के बयान भी दर्ज करवा लिए गए हैं। मामले में अभी तक कुछ झूठों का भी पर्दाफाश किया जा चुका है।

अंकिता भंडारी हत्या प्रकरण की SIT द्वारा की जा रही जांच के संबंध में अपडेट:-

  1. साक्ष्यों और महत्वपूर्ण गवाहों के आधार पर धारा 354 (क) भा0द0वि0 एवं अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 5 की बढ़ोतरी की गई है।
  2. अभियोग से संबंधित कब्जे में लिए सभी बरामद साक्ष्य प्रदर्श/माल, जिन्हें विधि प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया है, के परीक्षण परिणाम को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया है।
  3. वर्तमान में विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top