Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के 50 हजार से ज्यादा लोगों की नजर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर… शुरू हो गया है काउंट डाउन

Ad

हल्द्वानी: कुछ ही देर में सुप्रीम कोर्ट बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुनवाई करेगा। हल्द्वानी के करीब 50 हजार से ज्यादा से लोगों की निगाहे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला 4500 से ज्य़ादा घरो का फैसला करेगा। बता दें कि 20 दिसंबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने रेलवे की 78 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है तो वही पुलिस शांति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे का सर्वे भी हो गया है। रेलवे ने इस संबंध में अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच तमाम राजनीतिक दल भी बनभूलपुरा के लोगों से मिल रहे हैं और हर संभव मदद का वादा कर रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य सरकार ने अपने पक्ष को हाईकर्ट में मजबूती से नहीं रखा इस वजह से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी को क्षेत्र के लोगों ने नकारा जिसका बदला सत्ताधारी पार्टी उनका घर छीन कर लेने का प्रयास कर रही है। हालांकि सभी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट हजारों लोगों के हक में फैसला सुनाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top