Uttarakhand News

चर्चा में पूर्व सीएम कोश्यारी की वापसी, अब सुरक्षा को लेकर आया जरूरी अपडेट

Ad

देहरादून: महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद भगत सिंह कोश्यारी अपने घर यानी उत्तराखंड वापिस लौट आए हैं। एक तरफ उनका आना जहां भाजपा के लिए लोकसभा चुनावों से पहले बड़ा बूस्टर माना जा रहा है तो वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ भाजपाई गुटों को कोश्यारी की वापसी काफी खल भी सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

बहरहाल, राज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के बाद कोश्यारी देहरादून डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास में रह रहे हैं। अब उनकी सुरक्षा को लेकर अपडेट आया है। उत्तराखंड लौटने के बाद गृह विभाग ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को प्रदेश सरकार ने एस्कॉर्ट के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

आपको बता दें कि शासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। उन्हें यह सुरक्षा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्रियों को वाई श्रेणी की सुरक्षा की सुविधा मिली हुई है। इसी कड़ी में अब कोश्यारी को भी यही सुरक्षा प्रदान की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top