Uttarakhand News

कैंची धाम में पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धालु, हल्द्वानी से चली करीब 200 शटल बसें

Ad

Kainchi Dham: कैंची धाम मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़ को देखते हुए परिवहन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। रेलवे स्टेशन काठगोदाम से अब तक कुल 110 शटल बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हो चुकी हैं, वहीं हल्द्वानी से 81 बसें (जिसमें 46 केमू व 35 रोडवेज की बसें शामिल हैं) यात्रियों को मेले स्थल तक पहुंचा चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस प्रकार अब तक कुल 191 शटल बसें श्रद्धालुओं को कैंची धाम पहुंचाने के लिए चलाई जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केमू की 18 खाली बसें भवाली भेजी गई हैं, जो यात्रियों को वापस लाने का कार्य करेंगी।

प्रशासन और परिवहन विभाग का यह प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुगम बना रहे। कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और शांतिपूर्ण वातावरण में हो रहा आयोजन श्रद्धा और व्यवस्था का अद्भुत संगम बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top