
Haldwani: SIR: Voter List: उत्तराखण्ड में आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर ए पी बाजपेयी, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी अध्यक्षता में गुरुवार को NIC साभगार तहसील हल्द्वानी में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके अधिकृत BLA-2 के साथ भौतिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित वर्चुअल माध्यम से अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा भी प्रतिभाग किया।
बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु निर्धारित संपूर्ण शैड्यूल एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोट के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया की SIR का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचन में सम्मिलित किया जाना तथा अपात्र मृत स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाकर निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाना है
नगर मजिस्ट्रेट ने सभी पंजीकृत राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से अपील की कि वे शत प्रतिशत अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त 25 मई तक कर एसआईआर कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें उन्होंने बताया कि हल्द्वानी विधानसभा के 183 पोलिंग स्टेशन के सापेक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 127 एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा 178 बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की गई है
नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए इस कार्य में सभी की सहभागिता आवश्यक है ।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक राय ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शीघ्र ही शतप्रतिशत बूथों में बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तृतीय चक्र में उत्तराखण्ड राज्य हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-
एस.आई.आर. पात्रता की तिथि 01 जुलाई, 2026
तैयारी प्रशिक्षण एवं मुद्रण 29 मई, 2026 से 07 जून, 2026
बीएलओ द्वारा घर-घर विजिट 08 जून, 2026 ये 07 जुलाई, 2026
मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण 07 जुलाई, 2026
मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 14 जुलाई, 2026
दावे-आपत्तियों के दर्ज की अवधि 14 जुलाई, 2026 से 13 अगस्त, 2026
नोटिस फेज दावे-आपत्तियों का निस्तारण 14 जुलाई, 2026 से 11 सितम्बर, 2026
मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 15 सितम्बर, 2026
बैठक में तहसीलदार कुलदीप पांडेय, कोंग्रेस से गोविंद सिंह बगडवाल, गिरीश चंद्र पांडेय, भाजपा से मनीष कुमार पाल, बसपा से शिव गणेश, हरीश चंद्र आम आदमी पार्टी से अब्दुल कादिर, यूकेडी से हरीश जोशी एवं गिरीश तिवारी उपस्थित थे।






