Dehradun News

गढ़वाल से पूर्णागिरी धाम पहुंचना होगा आसान, साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू

Ad

Uttarakhand News: Train: Tankpur: Dehradun: मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी 9 मार्च, 2024 को नई गाड़ी संख्या 15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस को 19.40 बजे टनकपुर रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह सायं 7.00 बजे प्रारंभ होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन 09 मार्च, 2024 से टनकपुर से प्रत्येक शनिवार को तथा 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन 10 मार्च, 2024 से प्रत्येक रविवार को निम्नवत किया जायेगाः-

15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस 09 मार्च,2024 से टनकपुर से 19.40 बजे प्रस्थान कर बनबसा से 19.52 बजे, खटीमा से 20.12 बजे, पीलीभीत से 20.50 बजे, भोजीपुरा से 21.30 बजे, बरेली सिटी से 22.15 बजे, बरेली जं0 से 22.38 बजे, दूसरे दिन चन्दौसी से 00.20 बजे, मुरादाबाद से 01.43 बजे, नजीबाबाद से 03.05 बजे, लक्सर से 04.07 बजे तथा हरिद्वार से 04.52 बजे छूटकर देहरादून 07.35 बजे पहुंचेगी ।

वापसी यात्रा में 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 मार्च,2024 से देहरादून से 15.15 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 16.55 बजे, लक्सर से 17.33 बजे, नजीबाबाद से 18.08 बजे, मुरादाबाद से 20.05 बजे, चन्दौसी से 21.25 बजे, दूसरे दिन बरेली जं0 से 01.00 बजे, बरेली सिटी से 01.15 बजे, भोजीपुरा से 01.47 बजे, पीलीभीत से 02.35 बजे, खटीमा से 03.13 बजे तथा बनबसा से 03.36 बजे छूटकर टनकपुर 04.00 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 16 कोच लगाये जायेगें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top