Jobs

उत्तराखंड में जेई भर्ती परीक्षा को लेकर आया अपडेट, UKPSC 23 से 27 दिसंबर तक कराएगा परीक्षा

Ad

Ukpsc jee recruitmemt examination:- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली जेई भर्ती परीक्षा के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बता दिया जाए कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जेई भर्ती परीक्षा 23 से 27 दिसंबर तक कराने जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा को ले कर आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। भारती परीक्षा के प्रवेश पत्र कल यानि आठ दिसंबर को आयोग की वेबसाइट में जारी किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि,उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 व 27 दिसंबर को 14 शहरों में अलग-अलग केंद्रों पर होना सुनिश्चित किया गया है। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी, जिसके एडमिट कार्ड आठ दिसंबर को वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

बताते चलें कि 23 दिसंबर को पहली शिफ्ट में सामान्य हिंदी, दूसरी में सामान्य अंग्रेजी, 24 दिसंबर के पहली शिफ्ट में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरी शिफ्ट में द्वितीय प्रश्नपत्र और 26 दिसंबर को पहली शिफ्ट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम, दूसरी शिफ्ट में द्वितीय पेपर होगा। इस के अलावा, 27 दिसंबर को पहली शिफ्ट में इलेक्ट्रिक, एग्रीकल्चर इंजीनियर प्रथम प्रश्नपत्र और दूसरी शिफ्ट में द्वितीय पेपर होना तय किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जा के सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top