Uttarakhand News

अल्मोड़ा से देहरादून एक यात्री को लेकर पहुंचा हेलीकॉप्टर

Ad

देहरादून से खाली हेलीकॉप्टर पहुंचा अल्मोड़ा, वापसी में एक यात्री ने अकेले पूरी की यात्रा

ADVERTISEMENTS Ad

Uttarakhand News: Heli Service: Dehradun to Almora: लंबे अरसे बाद शुरू हुई देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा को हिट होने में थोड़ा समय लगेगा। त्योहार के सीजन में भी हेली सेवा को लेकर उत्साह कम नजर आ रहा है। क्योंकि हेलीकॉप्टर को यात्री नहीं मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देहरादून से हेलीकॉप्टर खाली पहुंचा, जबकि अल्मोड़ा से केवल एक यात्री ही देहरादून के लिए रवाना हुआ। शनिवार के लिए भी शाम तक कोई ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पाई।

अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से हेली सेवा शुरू करने की तैयारी कुछ दिनों से चल रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित सहस्त्रत्त्धारा हेलीपैड से इस सेवा को हरी झंडी दिखाई थी। अब देखना होगा कि ये हेली सेवा का लाभ यात्री ले, इसके लिए अगला कदम क्या उठाया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top