
UPSSSC Lower PCS Recruitment : UPSSSC 2026 Vacancy : UP Lower PCS Exam : Government Jobs UP : PET 2025 Based Jobs : Apply Online : Sarkari Naukri : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (Lower PCS) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आज से शुरू हुए आवेदन
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 25 जून 2026
यह भर्ती केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने PET-2025 (Preliminary Eligibility Test) पास किया है।
PET स्कोर से होगा चयन
आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के अंक बहुत कम या शून्य हैं…उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
कुल 2285 पदों पर भर्ती
इस भर्ती के तहत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जैसे….
सहायक कोषागार लेखाकार
लेखा परीक्षक
अमीन / नीलामकर्ता
अधिशासी अधिकारी
लिपिक एवं टंकक पद
सहायक चकबंदी अधिकारी
सहायक प्रबंधक
केंद्र प्रभारी
जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी
मंडी पर्यवेक्षक
श्रेणीवार पदों का वितरण
भर्ती में UR, OBC, SC, ST और EWS वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। कुल मिलाकर 2285 पदों पर भर्ती होगी।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क: 25
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं…
वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
“Live Advertisement” सेक्शन खोलें
PET-2025 नंबर से लॉगिन करें
आवेदन फॉर्म भरें
पद का चयन करें
फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
25 शुल्क जमा करें
फॉर्म सबमिट कर प्रिंट लें
जरूरी शर्तें
केवल PET-2025 पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं
फोटो और हस्ताक्षर PET डाटा के अनुसार ही मान्य होंगे
गलत या अधूरी जानकारी पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है
आयोग की सलाह
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें ताकि किसी भी गलती से बचा जा सके।






