Nainital-Haldwani News

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में हुई यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर की तैनाती, हफ्ते में दो बार मिलेगा परामर्श

Ad

Urologist doctor posted in Sushila Tiwari Hospital, consultation will be given twice a week

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी हॉस्पिटल मे यूरोलोजिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति शासन द्वारा कर दी गई है। डॉक्टर लक्ष्मण सिंह पाल (यूरोलॉजिस्ट) की नियुक्ति बतौर अस्सिस्टेंट प्रोफेसर यूरोलॉजी विभाग में कई गयी हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में ज्वॉइन कर लिया गया हैं। पूर्व में डॉक्टर लक्ष्मण सिंह पाल सर्जरी विभाग में अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद में दो साल अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से ही की है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्होंने अब सोमवार और शनिवार को सुपरस्पेशलिटी ओपीडी में यूरोलॉजी से सम्बंधित रोगियों का उपचार मिल पाएगा। नियुक्ति पर डॉक्टर सीपी भैसोड़ा ने कहा कि यूरोलोजिस्ट की नियुक्ति होने से गरीब मरीजो को इसका अत्यधिक लाभ मिलेगा वर्तमान में निजी चिकित्सालय में ही यूरोलोजिस्ट हैं। वर्तमान में सुपरस्पेशलिटी सेवाओं में न्यूरोसर्जन,प्लास्टिक सर्जन थे। यूरोलोजिस्ट की नियुक्ति होने से चिकित्सालय में आम जनता को सस्ते व आधुनिक ईलाज की सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top