Viral

फिर सुर्खियों में उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत के जन्मदिन पर शेयर किया वीडियो

Ad

देहरादून: एक बार फिर उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने कुछ ऐसा किया है जिससे सभी की नजरें उनपर आ टिकी हैं। मामला फिर से ऋषभ पंत को लेकर है। आज ऋषभ पंत का जन्मदिन है और आज ही उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो फ्लाइंग किस देती दिख रही हैं जबकि इसके कैप्शन में हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीड‍ियो शेयर क‍िया है। इस वीडियो में उर्वशी ब‍िना कुछ बोले बस एक फ्लाइंग KISS देती नजर आ रही हैं। बता दें कि वीड‍ियो के कैप्‍शन में ल‍िखा है, ‘Happy Birthday…’। देखा जाए तो उर्वशी ने ना तो ऋषभ का नाम लिया और न ही उनका कहीं ज‍िक्र क‍िया। लेकिन इस पोस्‍ट को फैंस ने सीधे ऋषभ पंत से जोड़ ल‍िया है।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि बीते कुछ समय में उर्वशी और ऋषभ के बीच जो कुछ हुआ उसे सोशल मीडिया पर खूब हवा मिली थी। हाल ही में उर्वशी और ऋषभ के बीच सोशल मीड‍िया वॉर हुई थी। उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में कहा कि मिस्टर आरपी ने एक बार उनसे मिलने के लिए 10 घंटे तक इंतजार किया था। जिसके बाद ऋषभ ने इंस्टा पोस्ट किया कि वह नाम और शोहरत के लिए झूठ बोल रही हैं। ऋषभ ने इस पोस्ट के साथ हैशटैग दिया था- मेरा पीछा छोड़ो बहन।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top