Uttarakhand News

शादी के लिए देवभूमि में स्थित अपने पैतृक गांव सकमुंडा पहुंची उर्वशी रौतेला

Ad

देहरादून: देवभूमि निवासी और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों कोटद्वार स्थित अपने गांव में शादी के लिए पहुंची हैं। बता दें कि यहां पर उर्वशी का पैतृक गांव है। यहां आने से पहले उन्होंने सिद्धबली मंदिर के दर्शन भी किए। इसमें कोई दोराय नहीं कि उर्वशी रौतेला अपने अंदाज की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि कोटद्वार स्थित देवी रोड में उर्वशी रौतेला का निवास है। जहां आराम करने के बाद वह अपने पैतृक आवास सकमुंडा गांव पहुंची। उर्वशी गांव में अपने बुआ के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए यहां आई हुई है। शनिवार को सिद्ध बली बाबा के दरबार में उर्वशी ने पूजा भी की थी।

उल्लेखनीय है कि उर्वशी बचपन में अपनी स्कूल की छुट्टियों के दौरान भी अपने पैतृक आवास आती रही है उर्वशी रौतेला ने कोरोना काल के दौरान कोरोना से जंग लड़ने के लिए ₹50000000 भी दान किए थे। तब से लेकर अब तक उर्वशी रौतेला ने एक मॉडल के साथ-साथ एक अभिनेत्री के रूप में भी अपनी जान पहचान बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top