Pauri News

कम उम्र में उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला का कमाल,विश्व की टॉप-10 सुपर मॉडल की सूची में शामिल

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। मुकेश अंबानी के जियो स्टूडियो के साथ तीन बड़ी फिल्में साइन करने के बाद अब उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड की प्रतिष्ठित वेबसाइट में से एक ई-वेबसाइट टाइम्स पेजेंट्स ने विश्व की शीर्ष दस सबसे सुपर मॉडल की सूची में शामिल किया है। इस सूची में उर्वशी रौतेला को मिस टीन इंडिया, मिस एशियन सुपरमॉडल इंडिया, इंडियन प्रिंसेस, मिस क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल इंडिया, मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल वर्ल्ड, मिस दिवा यूनिवर्स जैसे कई खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की मॉडल बताया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:देवभूमि की बेटियां किसी से कम नहीं,पिथौरागढ़ की दीया का बैंगलोर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब में चयन

यह भी पढ़े:लक्ष्मण झूला क्षेत्र में अश्लील हरकत करते पकड़ा गया बाबा, युवती निकली बच्चे की मां

बता दे कि उर्वशी रौतेला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उर्वशी रौतेला को विश्व की शीर्ष 10 सबसे सेक्सी सुपर मॉडल की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस सफलता को उर्वशी रौतेला की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने बताया कि उर्वशी रौतेला ने जियो स्टूडियो के साथ आगामी तीन नए फिल्मी प्रोजेक्ट साइन किए हैं। उर्वशी वर्तमान में मोहन भारद्वाज की ब्लैक रोज फिल्म कर रही हैं। जल्द ही वह कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने वाली है। जल्द ही वह मिस्र के सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़े:नैनीताल की पूजा पडियार ने ऐपण से बनाई पहचान तो सीएम ने किया उनका सम्मान

यह भी पढ़े:राष्ट्रीय कला उत्सव में बागेश्वर की बेटी नंबर वन,पहाड़ी मांगल गीत ने दिलाई पहचान

ADVERTISEMENTS Ad
To Top