Uttarakhand News

ऋषभ पंत को लेकर उर्वशी रौतेला का बयान, वायरल हो गया वीडियो

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होने के बाद चोटों से उबर रहे हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि अभी उन्हें काफी समय लगेगा। इधर, दुनियाभर से ऋषभ के फैंस उनके लिए दुआएं मांगने में लगे हैं। अब ऋषभ को लेकर काफी ट्रॉल होने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी एक बयान दे दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि ऋषभ अपनी रिकवरी या अन्य समय की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उर्वशी रौतेला हमेशा ही ऋषभ पंत के संबंध में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। चाहे उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी प्रतिक्रिया हो…या उनके बयान, उर्वशी ऋषभ पंत के विषय में ट्रॉल होने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

अब मुंबई एयरपोर्ट पर जब पपाराजी ने उनसे ऋषभ पंत के बारे में पूछा तो उर्वशी ने जवाब देते हुए उन्हें कंट्री का प्राउड बताया है। उन्होंने कहा कि मैं उनके लिए दुआएं करती हूं। इस पर लोग तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वैसे हम सबको उम्मीद है कि ऋषभ जल्द से जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top