Uttarakhand News

ऋषभ पंत के पीछे पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंची उर्वशी रौतेला, बौखलाए फैंस

Ad

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में कदम रख चुकी है और तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया पर्थ में प्रैक्टिस कर रही है। बता दें कि 10 तारीख को टीम इंडिया अपना पहला वॉर्म-अप मैच खेलने वाली है। मगर उससे पहले ही सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के करियर को लेकर फैंस चिंता में है। मामला एक बार फिर उर्वशी रौतेला से जुड़ा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, रविवार को सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ट्रेंड करने लगे। जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं तभी से सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ गई है। उर्वशी ने पोस्ट द्वारा बताया कि वह भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया का हिस्सा ऋषभ पंत भी हैं।

इसमें कोई दोराय नहीं कि उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का अपना एक विवाद है। हाल ही में दोनों के बीच सोशल मीडिया वॉर भी हो गया था। जिसके बाद उर्वशी रौतेला कुछ एशिया कप के दौरान यूएई भी गई थी। वहीं, हाल ही में निकले ऋषभ पंत के जन्मदिन पर उर्वशी ने इशारों में हैप्पी बर्थडे का वीडियो पोस्ट किया था। ऐसे में उर्वशी के ऑस्ट्रेलिया जाने से लोगों को चर्चा का मौका मिल गया है। काफी सारे फैंस तो यहां तक चिंता जता रहे हैं कि कहीं उर्वशी की वजह से ऋषभ का करियर ही ना खत्म हो जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top