Entertainment

उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से मांगी माफी, video देखें

Ad

नई दिल्ली: ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला मामले में एक नया ट्विस्ट आया है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से माफी मांगी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि पिछले महीने उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में ऋषभ पंत को लेकर कुछ बातें बोली थी जिसके बाद बवाल उठ गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

उर्वशी रौतेला ने इंटरव्यू में कहा कि आर पी नाम के क्रिकेटर ने उन्हें कई कॉल किए। उर्वशी रौतेला के इस कथन के बाद ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर जवाब दिया था लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने उसे डिलीट कर दिया था। कई लोगों ने उनके इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले लिया जो वायरल हो गया था और ऋषभ ने उसमें लिखा था पीछा छोड़ दे बहन। जवाब में उर्वशी रौतेला ने इस संबंध को छोटू भैया के दिया। इसके बाद दोनों को लेकर कई बातें कही जाने लगी।

मीडिया में इस बात को लेकर भी चर्चाएं हैं कि ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला साल 2018 में एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। इसके बाद भी दोनों का नाम साथ में जुड़ता रहा लेकिन साल 2018-19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ऋषभ ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ फोटो साझा कर दी जिसके बाद उर्वशी के साथ उनका चैप्टर हमेशा के लिए बंद हो गया। उर्वशी रौतेला भारतीय टीम के कई मुकाबले देखने को पहुंच जाती है जिसके बाद उन्हें, ऋषभ के साथ ट्रोल किया जाता है। पिछले दिनों हुए विवाद को विराम देने के लिए उर्वशी ने ऋषभ से माफी मांग ली है अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों दोस्त बन के रह पाएंगे या नहीं।

https://www.instagram.com/reel/CidCF_-PvSx/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top