Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड पुलिस को सलाम,प्लाज्मा देकर SSP दलीप सिंह कुंवर ने बचाई दो जिंदगी

Ad

रुद्रपुर: पुलिस और लोगों के बीच में अगर जरा भी दूरी प्रदेश में रह गई थी तो वो इस संक्रमण के भयानक दौर में खत्म हो गई है। पुलिसकर्मी ही नहीं पुलिस अधिकारी भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा उदाहरण है उधमसिंहनगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर। जिन्होंने दो कोरोना मरीजों की जान बचाकर बहुत उम्दा मिसाल पेश की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 58 वर्षीय दलीप सिंह कुंवर हाल ही में कोरोना को मात दे कर लौटे हैं। अब इधर हल्द्वानी सुशीला तिवारी वन चिकित्सालय में पुलिस विभाग के ही एक कर्मचारी का रिश्तेदार कोरोना के कारण भर्ती था। आपको बता दें कि पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश में टीम मिशन हौसला पर काम कर रही है।

ऐसे में दलीप सिंह कुंवर को जानकारी मिली तो उन्होंने बिना कुछ समझे प्लाज्मा दान करने का मन बना लिया। हल्द्वानी पहुंचे तो पता चला की यहां एक और गंभीर मरीज को एबी पॉजिटिव प्लाज्मा की आवश्यकता है। एसएसपी कुंवर ने बड़ा दिल दिखाया और उम्र होने के बावजूद 400 एमएल प्लाज्मा देने में जरा भी झिझक नहीं दिखाई।

इसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने लोगों के मन में तो जगह बनाई ही लेकिन वह उत्तराखंड के पहले आईपीएस बन गए हैं। जिन्होंने मिसाल कायम कर प्लाज्मा डोनेट किया। बता दें कि डॉक्टरों ने उनसे केवल एक व्यक्ति के लायक ही प्लाज्मा दान करने को कहा था लेकिन उन्होंने इंसानियत के नाते दो प्लाज्मा दान किए और जीवन दान दिया।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के इस प्रयास से हेमचंद्र पांडे आयु 37 वर्ष पुत्र घनश्याम पांडे निवासी बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल व सचिन जोशी आयु 29 वर्ष पुत्र नवीन जोशी निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की जान बच सकी। एसएसपी कुंवर के इस प्रयास से दोनों परिवार के लोगों की आंखों से खुशी के आंसू झलक गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top