Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की एक और छात्रा को मिली घोड़ाखाल सैनिक स्कूल लिखित परीक्षा में सफलता

Haldwani Success Story: All India Sainik School Entrance Exam: Ghorakhal Sainik School:

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के परिणामों के बाद उत्तराखंड के हर जिले के कई क्षेत्रों से छात्रों द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने की ख़बरें लगातार सामने आ रही हैं। यह बात जितनी गौरवपूर्ण है उससे ज़्यादा यह उत्तराखंड के शिक्षा स्तर को दर्शाती है। स्कूल के बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान करने वाले सभी शिक्षक और बच्चों को शिक्षा क्षेत्र की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले उनके माता-पिता भी इस गर्व के भागीदार हैं। कुछ समय पहले तक जहाँ महिलाओं और छात्राओं के लिए भविष्य बनाने के लिए सीमित अवसर माने जाते थे, वहीं आज के समय यही महिलाएं और छात्राएं हर क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाती दिखाई दे रही हैं। आज हम बात करेंगे जिला नैनीताल के हल्द्वानी शहर की एक और छात्रा की, जिन्होंने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी शहर के गुरुनानकपुरा में रहने वाली उसतत कौर चंढोक की। उसतत काठगोदाम के इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। कक्षा 6 की छात्रा उसतत ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। 223 अंक प्राप्त करने वाली उसतत को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश मिला है। उसतत की माता से मिली जानकारी के अनुसार उसतत के पिता रेस्टोरेंट चलाते हैं वहीं वो खुद (माता) गृहिणी हैं। उसतत के शिक्षकों के मार्गदर्शन और उसतत की लगन को सारा श्रेय देते हुए उसतत की माता ने अपनी ख़ुशी प्रसन्न मन से प्रकट की।

उत्तराखंड की उपलब्धियों में छात्राओं और महिलाओं के बढ़ते योगदान से हर माता-पिता को अपने जीवन सफल होने की अनुभूति हो रही है। उपलब्धियां प्राप्त होने से पहले कई बाधा अड़चनों का स्थिरता से सामना करते हुए आगे बढ़ना सबसे बड़ी परीक्षा होती है। जो कोई भी ईश्वर की परीक्षा में सफल होकर ईश्वर के और पास आ जाता है फिर वो ऐसी हर परीक्षा में पास होकर उपलब्धि पा जाता है।

To Top