Uttarakhand News

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद उत्तराखंड में उपचुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान

Ad

Uttarakhand: Byelection: लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है लेकिन उससे पहले राज्य में उपचुनाव आयोजित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की दो सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव होने थे। दोनों विधानसभाओं में एक ही दिन मतदान होगा। दोनों सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। बता दें कि बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफो देने के कारण बद्रीनाथ की सीट खाली हो गई थी। जबकि मंगलौर विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी।

उत्तराखंड में होने वाले उपचुनावों में 14 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की आख़िरी तारीख़ 21 जून है और 26 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 10 जुलाई को दोनों सीटों पर मतदान होगा। 13 जुलाई को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top