Uttarakhand News

उत्तराखंडः दहेज न मिलने पर जेठ ने गर्भवती को मारी लात, हो गया गर्भपात

Ad

रुद्रपुरः  हमारे देश में दहेज प्रथा एक कलंक है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन दहेज की वजह से ना जाने कितनी बेटियों को इसका खामियाजना भूगतना पड़ता है। बेटियों पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाता है, अगर वे नहीं लातीं तो उनसे गलत सलूक किया जाता है। ऐसा ही एक मामला काशीपुर से सामने आया है। जहां विवाहिता का आरोप है कि जेठ के पेट पर लात मारने से उसका गर्भपात हो गया।

बता दें कि कुंडेश्वरी निवासी प्रियंका ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह ग्राम बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा निवासी अंकित सरना से मार्च 2013 में हुआ था। उसकी तीन बेटियां हैं। पति और ससुराल वाले तीन बेटियों का ताना देकर उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया कि ससुरालवाले दस लाख रुपये, एक बुलेट की मांग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि जेठ के पेट पर लात मारने से उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद ससुरालवाले उसे मायके में छोड़ गए।

पंचायत में उत्पीड़न और दहेज नहीं मांगने पर राजीनामा हो गया लेकिन ससुरवाले फिर दस लाख रुपये और बुलेट मांगने लगे। पुलिस ने तहरीर पर पति और राजपाल सरना, सुमित सरना, सोनिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top