Nainital-Haldwani News

गर्व की बात, हल्द्वानी के उत्कर्ष बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Ad

Haldwani news: Utkarsh Karnataka: देवभूमि हमेशा से ही वीरों की भूमि रही है। देश सेवा करने की चाह उत्तराखंड के युवाओं को सबसे अलग बनाती है। बात करें हल्द्वानी की तो यहां के युवाओं की बात ही कुछ अलग है। यहां के युवाओं में देश सेवा करने का जो जज्बा है वो और कहीं नहीं देखा जाता। आज हम हल्द्वानी के जिस बेटे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनके जज्बे को पूरा हल्द्वानी और उत्तराखंड सलाम कर रहा है। हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी के उत्कर्ष कर्नाटक की। उत्कर्ष कर्नाटक सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। ( Utkarsh Karnataka of haldwani became Lieutenant in Indian Army )

ADVERTISEMENTS Ad

पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की

बता दें कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर स्थित गौलापार वर्तमान बमौरी क्षेत्र अमरावती कॉलोनी निवासी उत्कर्ष कर्नाटक ने ओटीए चेन्नई में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का उच्च पद हासिल किया है। उत्कर्ष ने अपनी इंटरमीडिएट उत्कर्ष ने इंटर तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की है। जिसके बाद उन्होंने भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज से बीटेक किया। और अब संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उत्कर्ष कर्नाटक कि इस विशेष उपलब्धि के बाद परिवार और हल्द्वानी शहर में खुशी का माहौल बना हुआ है। उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। ( Utkarsh Karnataka of haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top